Skip to main content

प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिवस पर भाजपाईयों ने सेवा समर्पण अभियान चलाया


 हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा समर्पण अभियान चलाकर मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में फल वितरण, रक्तदान शिविर, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर एवं वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को ले जाकर वैक्सीन लगवाने का काम किया। शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वारनंद ने भाजपा नेताओं के साथ जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण किए। इसके बाद सराय गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम युवाओं और महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा सभी धर्म और समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हम सभी वर्ग का विश्वास जीतने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर चल रहा है। कहा कि सभी वर्ग के हित भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चैहान व मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाएं सभी वर्गों के लिए हैं। इस अवसर पर कलीम अंसारी, आरिफ अली, डॉ मुबारिक, धनपाल यादव, प्रदीप यादव, विनोद कुमार, सुशील शर्मा, चंद्र किरण सिंह, सोहन वीर पाल, राजेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री ने गांव शेरपुर में विश्वकर्मा जयंती में भाग लिया और सभा को सबोधित किया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकुल ऑडिटोरियम एवं रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। तथा लोगों को वैक्सीन लगवाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की लड़ाई में आगे आकर देश का नेतृत्व किया है वह ऐतिहासिक है। इस अवसर पर उन्होंने हमारे कोरोना योद्धा डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी एवं स्वच्छकार आदि योद्धाओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक राजन खन्ना, देवेंद्र चावला, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष तेलूराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी ओर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी के नेतृत्व में हरिद्वार शहर के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरो पर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया। विकास तिवारी ने बताया कि उन्होंने भूतवाला स्थित बर्फानी हॉस्पिटल, टी.वी हॉस्पिटल ब्रह्मपुरी, गुरुद्वारा सिंह सभा,होटल वैभव मैरियट और कनखल स्थित नया अखाड़ा के वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीनेशन करा रहे लोगों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। उनके साथ तरुण नय्यर, पार्षद अनिल मिश्रा, पार्षद विनीत जोली, राज कुमार अरोड़ा, अनिमेष कुमार, विकल राठी, चंद्र कांत पांडे ईष्ट देव सोनी आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।