हरिद्वार। अपनी लम्बित विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को आंदोलन करते हुए सामूहिक अवकाश रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा नही करने को लेकर रोष जताया। नगर निगम के कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश (कार्य बहिष्कार) के चलते निगम में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहे। हड़ताल के चलते निगम पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। सोमवार को नगर निगम में नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सामूहिक अवकाश रखा। कर्मचारियों ने आठ सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सामूहिक हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप्प रहा। हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों को हुई। साथ ही टैक्स से संबंधित और समस्या लेकर अधिकारियों से मिलने पहुंचे लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। लोग नगर निगम पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह से कामकाज न होने से निराश लौटना पड़ा। नगर निकाय महासंघ के उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, मंत्री इंद्र सिंह रावत ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में देव सिंह, पाल सिंह, शिव शंकर गिरी, राजेश कुमार, रोशन लाल, ओमप्रकाश मौर्य, विक्रम सिंह, गौहर हयात, मोहन सिंह रावत, समय सिंह, बृजेश, प्रवीण कुमार, गुलशेर, रवि, महेंद्र सिंह थापा, शौकीन, मनजीत, मनोहर सिंह, मकतूम, सुभाष चंद, वेदपाल, कुसुमलता, सीतू, सुभाष चंद सैनी, सुभाष कुमार, संजीव कुमार, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुधाकर भट्ट, अखिलेश शर्मा, पूजा, मूलचंद, रजनीश, अनिकेत, आदेश यादव, आनंद, आशा नौटियाल, गुरविंदर कौर, मंगता हसन, आशु वर्मा, हयात सिंह, ललित कुमार, मीनाक्षी राजपूत, सुनीता मेहता, आदित्य तेश्वर, सुमित कुमार, सरिता, मानसिंह, सुषमा कौशिक, भूषण वीरेंद्र सिंह रमाकांत उमेश नाथीराम, देशराज, अमन कुमार, सोम देवी, तनुज, जसवंत बिष्ट, प्रवेश कुमार, भूषण कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार, ईश्वर चंद, उत्तम सिंह राणा, सत्येंद्र सिंह, रमेश बंसल, किशोर, मनोज, हरि सिंह, अरुण कुमार, विनोद कुमार, सलामत अली, राजन शर्मा, दिगंबर सिंह, देशराज राठौर, सोनू कुमार, सुनीता यादव, मनोज कुमार, सुभाष, हिमांशु सैनी, अमित कुमार, अमित कुमार झा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment