Skip to main content

जो राजनीतिक दल ब्राह्मण हित के लिए कार्य करेगा, ब्राह्मणों का समर्थन भी उसी को

 विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने भरी हुॅकार


हरिद्वार। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के संयोजन में हरिद्वार के सुभाषगढ़ में आयोजित विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन में पूरे उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने भाग लिया। आयोजन स्थल भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण जागृति संस्था, अखण्ड परशुराम अखाडा, ब्राह्मण उत्थान परिषद, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा सहित लगभग 15 संस्थाओं ने एक मंच पर आकर ब्राह्मण एकता का परिचय दिया। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधयों ने एक सुर में कहा कि ब्राह्मण किसी भी पार्टी का बन्धुआ नहीं है जो भी ब्राह्मण समाज के हित की बात करेगा उसी का समर्थन करेगा। सामूहिक प्रस्ताव में कहा है कि भगवान परशुराम जी के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित हो या फिर राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर सभी अवकाश निरस्त हांे, उत्तराखण्ड के पुरोहितों को मासिक भत्ता दिया जाये, प्रत्येक शहर में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने की सरकार अनुमति दे, सरकार ब्राह्मण समाज की निर्धन कन्याओं के लिए शिक्षा एवं विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करे, सवर्ण आयोग का गठन हो, जो भी पार्टी इन मांगों को अपने घोषणा पत्र में लायेगा समाज उसका ही समर्थन करेगा। आयोजक विशाल शर्मा ने कहा कि आज हमारी सरकार या किसी पार्टी में बात नहीं सुनी जा रही है जब हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे तो सरकार को भी झुकना पड़ेगा। अब सभी संगठन मिलकर गरीब ब्राह्मणों के हित में कार्य करेंगे। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 12 फीसदी ब्राह्मण यूपी में हैं। वहां उनकी परिक्रमा की जा रही है। जबकि उत्तराखंड में 24 फीसदी ब्राह्मण हैं। यहां भी ब्राह्मणों की बात को सुना जाए और उन्हें अपने साथ मिलाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी पार्टियों को इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के अलावा हल्द्वानी, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर सहित आसपास के इलाकों से ब्राह्मण समाज के लोग महासम्मेलन में शामिल हुए हैं। जल्द ही एक बड़ी सभा का आयोजन भी होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जो राजनीतिक दल ब्राह्मण हित के लिए कार्य करेगा, ब्राह्मण उसी का समर्थन करेंगे। साथ ही गौतम कई ब्राहमणों को फरसा व शॉल देकर सम्मानित किया। पं. पद्म प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम पार्टिर्यों के पीछे दौड़ना बन्द करें और अपनी एकता को मजबूत करें। बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम सबको तुनकमिजाजी छोड़ते हुए आपस में एकता के लिए एक दूसरे को सहन करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के अन्दर रहते हुए ही व्यवस्था से लड़ना होगा। इससे पूर्व सुभाष गढ़ में स्थापित अमर शहीद सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। सम्मेलन स्थल पर अखण्ड परशुराम अखाड़ा के अधीर कौशिक एवं बच्चों द्वारा फरसा शस्त्र खेला गया। हेमचन्द्र भट्ट ने सम्मेलन में आए हुए सभी ब्राह्मणों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों की ओर से सभी सहयोगी ब्राह्मण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश मोहन ने किया। इस मौके पर गोविंद बल्लभ पांडे, राकेश जोशी, बृजेश तिवारी, संजय पाठक,जोशी योगेश जोशी, हिमांशु जोशी, उमेश जोशी, बृजेश तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा, रविंद्र श्रोत्रिय,राजू पांडे, के जोशी आर सी त्रिपाठ, हौसला मिश्रा, मीरा उनियाल, श्रीमती ज्योति तिवारी, राजेश पाठक, सुभाष त्रिवेदी, गोविंद बल्लभ, नवीन तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, पंकज कौशिक, नितिन दुर्गापाल, शक्तिधर शर्मा, जे. पी जुयाल, राहुल शर्मा, पवन शर्मा, विवेक तिवारी, रूद्रानन्द, जीबी पाण्डेय, ललित पाण्डेय, तरूण शर्मा, पवन पाराशर, डॉ. वीडी शर्मा, जुगुल किशोर, शर्मा, संजय शर्मा, रामकुमार शर्मा, शशिकान्त दुबे, सुर्य प्रकाश शर्मा, शालिक राम शास्त्री, राजकुमार शर्मा ने भी सम्बोधित किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।