Skip to main content

इंटक ने की कोविड प्रभावित मजदूरों को राहत देने की मांग

 


हरिद्वार। बुधवार को संपन्न हुई राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार से कोविड से प्रभावित मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने व मजदूरों के खाते में सीधे एकमुश्त सहायता राशि देने की मांग की गयी। श्रवणनाथ नगर स्थित डेरा बाबा लच्छीराम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुन्द्रियाल ने कहा कि दो वर्ष से जारी कोरोना महामारी से मजदूर वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। लाॅकडाउन व निर्माण कार्यो पर रोक के चलते मजदूर वर्ग को लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना करना पड़ा है। मजदूर परिवार का सामान्य खर्च भी नहीं चला पा रहे हैं। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार को मजदूरों के लिए विेशेष आर्थिक पैकेज जारी कर सीधे उनके खाते में सहायता राशि देनी चाहिए। जिससे उन्हें राहत मिल सके। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदीप आहूजा ने कहा कि श्रम कानूनों में किए मजदूर विरोधी संशोधनों को तत्काल वापस लिया जाए। लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए मजूदरों को मिलने वाली दैनिक मजदूरी को बढ़ाया जाए। संगठित व असंगठित मजदूरों की दशा सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी मजदूर के अधिकारों का हनन होता है तो संगठन के समाधान से समाधान कराया जाएगा। संदीप अग्रवाल व लाखन सिंह चैहान ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान इंटक के माध्यम से पीडित मजदूर वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए संगठित रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान हरिद्वार होटल टूरिस्ट गाईड वेलफेयर एसोसिएशन कां इंटक की संबंद्धता भी प्रदान की गयी। इस अवसर पर हरिद्वार होटल टूरिस्ट गाईड वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव नितिन सिंह, संयोजक बाबू कोरी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा मौजूद रहे। बैठक में डा.नवीन अरोड़ा, उमेंद्र विश्नोई, कुशलपाल, केशव सैनी, अनिल आहूजा, वैभव अरोड़ा, रोहित सचदेवा, जितेंद्र, अरविन्द, अनिरूद्ध गुप्ता, अंकुर शर्मा, दिलशाद, दिलीप पाल, चन्द्र खन्ना, राजीव अरोड़ा, नीरज पाण्डेय, सुनील कुमार, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।