Skip to main content

सरकार की गलत नीतियों से महॅगाई,बेरोजगारी चरम पर-काजी निजामुदद्ीन


 हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने काजी निजामुद्दीन का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उपनगरी ज्वालापुर में पूर्व राज्यमंत्री हाजी मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक के दौरान काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार के झूठे वादों और दावों को जनता अच्छी तरह पहचान की गयी है। मोदी सरकार की गलत नीतियों से महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। तमाम जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के साथ बेरोजगारी भी चरम पर है। चुनाव में युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा करने में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उत्तराखण्ड में बेरोजगारी की दर पूरे देश में सर्वाधिक है। राज्य के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आर्थिक नीतियों की राजनीति करती है। उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार जनसमस्याओं को दूर करने में पूरी तरह नाकाम रही है। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को इलाज, दवाओं, आॅक्सीजन की भारी कमी झेलनी पड़ी चिकित्सों व चिकित्सा सुविधाओं में कमी के चलते कई लोगों की जान चली गयी। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से साफ हो गया है। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए है। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, महंगाई, पलायन को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि मजदूर किसान, महंगाई के कारण त्रस्त आ चुके हैं। निश्चित तौर पर भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा व पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही विकास कर सकती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं का समाधान होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। स्वागत करने वालों में राजेश शिवपुरी, रिजवान अहमद, अरविन्द चंचल, असद महमूद, अफजाल, शहाबुद्दीन अंसारी, विशाल राठौर, इमदाद, तस्लीम, हाजी युनुस, पार्षद इसरार अहमद, मुस्तफा ख्वाजा, पप्पू सलमानी, आमिर, तेलूराम प्रधान, मोबिन कुरैशी, रिजवान कुरैशी, बलराम राठौर आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।