Skip to main content

भाजपा करा रही प्रायोजित सर्वे प्रसारित- राणा

 

हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कमेटी के सदस्य महेश प्रताप राणा ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा प्रायोजित चुनावी सर्वे प्रसारित करवा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जमीनी सच्चाई से एकदम अलग प्रायोजित, आधारहीन तथा वास्तविकता से परे सर्वे दिखाकर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। शिवालिक नगर स्थित कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की परिवर्तन यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए महेश प्रताप राणा ने कहा कि देश की जनता सब कुछ समझ रही है और गुमराह होने वाली नही है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की आर्थिक नीतियां सही होती तो प्रदेश में बेरोजगारी इतना विकराल रूप नहीं लेती। बेरोजगारी का मुद्दा केवल राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का है। केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में बेहद नाराजगी है। जनता की नाराजगी को देखते हुए भाजपा चैनलों पर भ्रामक सर्वे प्रसारित कर रही है। सर्वे में विधानसभा चुनावों में भाजपा की बढ़त दिखायी गयी है। जबकि सच्चाई इसके एकदम उलट है। सर्वे में भाजपा सरकार की नाकामियों को ढंकने के लिए उत्तराखण्ड के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। उत्तराखण्ड में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। बेरोजगारी को लेकर युवा सरकार से नाराज है। महंगाई से प्रत्येक वर्ग परेशान है। इसके बावजूद भाजपा की बढ़त दिखायी जा रही है। कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में सर्वे एकदम गलत साबित होंगे और कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। राणा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में 18 सितंबर को निकलने वाली परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ता जोश के साथ स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा में हरीश रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे। इस दौरान कमलजीत रूहेला, जान मौहम्मद अंसारी, मनीराम, कपिल रूहेला, मोहन राणा, संजय कर्दम, नारायण सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, आरएस भगेल, डा.सरीन, नितीश यादव, यूएन सिंह, प्रीतम बर्मन, अखिलेश मिश्रा, आर्यन वर्मा, सुमित शर्मा, चैधरी गुलवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।