हरिद्वार। घेनुवाडीह कुम्हार पत्ती दुर्गा पर में वंचित मुक्ति मोर्चा द्वारा भगवान गणपति उत्सव के शुभ अवसर पर निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन माधुरी कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुई, मुख्य रूप से झारखंड प्रभारी रामा शीश चैहान, जिला अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, मिलन मंडल, रीमा निषाद, रूप देवी, माधुरी कुमारी, शकुंतला देवी, बिनोद कुमार निषाद, संतोष कुमार महतो, स्नेहा कुमारी, नेहा कुमारी सुमन कुमारी उपस्थित हुए, प्रषिक्षण शिविर को उद्घाटन करते हुए झारखंड प्रभारी रामा शीश चैहान ने कहा आज के भौतिक युग में पढ़ाई के साथ साथ कला का भी जानकारी होनी चाहिए।कला के मध्यम से ही हमलोग रोजगार से जुड़ेंगे और आर्थिक को मजबूत बनायेंगे, आज हमारे देश में सरकारी नौकरी की संख्या कम होती जा रही है और महंगाई आसमान छू रही है महंगाई का सामना करने के लिए हमलोग को सरकारी नौकरी के आस ने नही रहना है हमलोग को रोजगार के तरफ भी हाथ बड़ाना है तभी हमलोग इस महंगाई का सामना कर पाएंगे और अपने परिवार ओर देश को आगे बदने में सहयोग कर पाएंगे। सिलाई का प्रशिक्षण को लेकर अपना रोजगार कर सकेंगे अपने के साथ साथ दूसरो को भी रोजगार दे पाएंगे। शिविर में भगलेने वाले, नेहा कुमारी, कोमल कुमारी, सीमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, लखी कुमारी, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, पूनम देवी, जोशना देवी, रीमा निषाद, पुतुल देवी, सुनीता पंडित, अंजु देवी,शिवानी कुमारी, ने कहा राखी कुमारी खुशी कुमारी, रानी कुमारी, ललिता कुमारी, शकुंतला देवी, सुमित्रा देवी, धनबाद डालस प्रतिनिधि हेमराज चैहान, झरिया प्रखंड डालस प्रतिनिधि डिपेंटी गुप्ता विशेष रूप से सिलाई प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment