Skip to main content

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेसियों की बैठक

 हरिद्वार। कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के 18 सितंबर को हरिद्वार पहुंचने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक बैठक आयोजित की। बुधवार को ज्वालापुर स्थित फिराडियान धर्मशाला में आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि यात्रा 18 सितंबर को सुबह 10 बजे हरकी पैड़ी से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में चलेगी। डॉ पालीवाल ने कहा कि यात्रा में प्रदेश के सभी कद्दावर नेता तथा हरिद्वार के सभी नेतागण व कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के साथ व तमाम कांग्रेस जनों के साथ यात्रा में उपस्थित रहेंगे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार यात्रा के प्रथम चरण कुमाऊं में जनता का अपार समर्थन मिला है। उससे भी ज्यादा समर्थन हरिद्वार से मिलने की संभावना है। संजय ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार से परेशान हो चुकी है तथा कांग्रेस ने अब इस सरकार को उखाड़ने का बीड़ा उठाया है। जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है यह परिवर्तन यात्रा से स्पष्ट है। महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे व पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड से ही परिवर्तन का संदेश पूरे भारत में जाएगा जो देश का भविष्य तय करेगा तथा मोदी सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगा। प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरेशी व युकां जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं उनका घर से निकलना दूभर हो गया है। चैधरी बलजीत सिंह, महेश प्रताप राणा, श्रमिक नेता राजवीर सिंह चैहान तथा संजीव चैधरी ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महंगाई के कारण घरों के चूल्हे मुश्किल से जल रहे हैं। हालात बद से बदतर हो गए हैं। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। परिवर्तन यात्रा द्वारा यह संदेश जनता तक पहुंचेगा। बैठक में यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, बीएस तेजियान, जटाशंकर श्रीवास्तव, विशाल राठौड़, अनिल भास्कर, रवीश भटीजा, फुरकान अली, कैलाश प्रधान, रफी खान, संजय भारद्वाज, शाहनवाज कुरेशी, पार्षद पार्षद जफर अब्बासी, नावेज अंसारी, रईस अब्बासी, पार्षद सद्दीख गाड़ा, नमन अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, हरजीत सिंह, अनिल शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, मनीराम बागड़ी, डॉ वसीम सलमानी, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, सतेंद्र वशिष्ठ, उदित विद्याकुल, रचित अग्रवाल,हरद्वारी लाल,सत्यपाल शास्त्री आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।