Skip to main content

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का जन्मदिन

 


हरिद्वार। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण कर व पौधारोपण कर उनकी लंबी उम्र व स्वस्थ जीवनशैली की कामना की। मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं से नवाज रहे हैं। प्रदेश का चहुंमुखी विकास मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है। मनोज प्रालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली प्रदेश की जनता को पसंद है। लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित होने से आम जनमानस को लाभ मिल रहा है। प्रदेश से पलायन की समस्या भी समाप्त करने में राज्य के मुख्यमंत्री निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। निश्चित तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने मां गंगा से मुख्यमंत्री की दीद्र्यायू की कामना की। कमल प्रधान व पार्षद विकास कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया गया। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। धर्मनगरी को हरा भरा बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं। इस अवसर पर संजय सिंह, अमित वालिया, समाजसेवी कमल राजपूत, सनी पारचे, राहुल, सुमित कटारिया, सुबह सिंह, अजय बबली, रोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर शिव मंदिर सेक्टर-4 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ कर उनकी दीर्घायु के लिए हवन किया गया। हवन तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने बताया कि आज उनके जन्मदिन पर पूरे उत्तराखंड में भाजपा द्वारा हवन पूजन ,फल आदि वितरण के कार्य किए जा रहे हैं। पंडित मंत्री प्रसाद व आशीष उनियाल द्वारा हवन पूजन करवाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव रौतेला, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, धर्मेंद्र विश्नोई, पुरुषोत्तम भारती, देव विख्यात भाटी, चेयरमैन दीपक नौटियाल, अजय अरोड़ा ,अरुण पंडित, अमित भट्ट, मनोज शुक्ला, पवन शर्मा, अशोक शर्मा, सौरभ सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।