Skip to main content

रामलीला मंचन के जरिये समाज को सत्य के मार्ग पर चलकर सत्कर्म का मिलता है संदेश

 


हरिद्वार। श्री रामलीला समिति (रजि०) मौहल्ला लक्कडहारान ज्वालापुर हरिद्वार उत्तराखंड के 115 वें वर्ष के आयोजन का प्रारम्भ शुक्रवार को भगवान श्री सर्वेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर समिति के पदाधिकारीगण व सदस्यगणों ने 114 वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार विधिवत तरीके से किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम सरदार ने कहा कि सर्वेश्वर महादेव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। समिति द्वारा रामलीला मंचन के माध्यम से समाज को सत्य के मार्ग पर अग्रसर होकर सत्कर्म करने का संदेश दिया जाता है। युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में समिति के माध्यम से धर्म के महत्व को समझ रही है। हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर धर्म के प्रति समर्पित करना चाहिए। निर्देशक सुरेन्द्र सिखौला ने कहा कि रामलीला मंचन भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को दर्शाता है। वनवास के दौरान भगवान श्री राम का सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहकर असत्य को पराजित करना सभी को धर्म का सकारात्मक संदेश प्रदान करता है। कोषाध्यक्ष राममोहन शर्मा ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के नियमानुसार ही रामलीला का मंचन किया जाएगा साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय रामलीला मंचन के माध्यम से धर्म प्रेमियों को बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जन जन के आराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के कण-कण में विराजमान हैं। भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को अपने माता पिता के प्रति समर्पण की भावना रखनी चाहिए और सत्य के मार्ग को अपनाना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की सदा ही विजय होती है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री राम सरदार, कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल सिखौला, मंत्री प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष राममोहन शर्मा, , प्रबंधक अमित शास्त्री, दिपांकर चक्रपाणि, शिवांकर चक्रपाणि, उदित वशिष्ठ, आकाश सिखौला, अभय सिखौला, यश शर्मा देवेन्द्र पाण्डेय ,पुरू भारद्वाज, शिवम अधिकारी, पारुल चक्रपाणि आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।