Skip to main content

व्यापारियों ने किया प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत


 हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हरिद्वार इकाई की और से संगठन के पदाधिकारियों चेयरमैन अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद वर्मा व महामंत्री प्रकाशचंद मिश्रा का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। हिलबाई पास स्थित होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यापार मंडल की सभी इकाईयों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व महामंत्री प्रकाशचंद मिश्रा ने कहा कि दो वर्ष से मंदी का  धैर्य के साथ सामना करते हुए व्यापारियों ने कोरोना काल में जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान किया और जरूरतमंदों की मदद की। चारधाम यात्रा शुरू होने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से प्रदेश के व्यापार को गति मिलेगी तथा सरकार को भी राजस्व की प्रगति होगी। व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जगदग्नि ने कहा कि व्यापारी एकता में ही संगठन की शक्ति होती है। जनपद के सभी व्यापारी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं का निदान मिलजुल कर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सदैव ही शासन प्रशासन का सहयोग करता चला आ रहा है। हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला सराहनीय है। जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, महामंत्री संजीव नैय्यर, कोषाध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि संगठन को ऊर्जा व्यापारियों की एकता से ही मिलती है। संगठन को नई पहचान दिलाने के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों के हितों में काम किया जा रहा है। किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान डा.संदीप कपूर, महेंद्र अरोड़ा, अनिल पुरी, प्रवीन कुमार, अमर कुमार, इरफान अंसारी, विपिन शर्मा, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, श्याम अदलक्खा, विपिन गुप्ता, धर्मेन्द्र विश्नोई, अरूण अग्रवाल, विक्की शर्मा, नीरज चैहान, मृदुल कौशिक, अनिरूद्ध भाटी, संदीप शर्मा, राजन मेहता आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।