Skip to main content

सबको मिलकर उत्तराखण्ड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाना है-पुष्कर सिंह धामी

 मुख्यमंत्री पतंजलि में आयोजित कार्यक्रम में हुये शामिल

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि योगपीठ फेज-2 के पतंजलि अनुसंधान संस्थान में स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पतंजलि अनुसंधान संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि ने प्राचीन भारतीय विधाओं को अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वामी रामदेव का योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है। आज योग विश्वभर में फैला है तथा बच्चा-बच्चा आज योग को जानता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर उत्तराखण्ड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाना है। जो कोई भी उत्तराखण्ड के हित में अच्छा कार्य करेगा, वह हमारे सबसे नजदीक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अनेक संभावनाओं से भरा प्रदेश है। सड़क, परिवहन, सुरक्षा, उद्यान, आदि प्रत्येक क्षेत्र की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का आदर्श राज्य बने, इसके लिए सरकार 10 वर्षीय कार्य योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सेवक के रूप में मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है, अपनी पूरी क्षमता से, दी गयी जिम्मेदारी के लिए एक-एक क्षण का उपयोग करूंगा। इस अवसर पर योगगुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी के रूप में उत्तराखण्ड राज्य को उत्साह एवं ऊर्जा से भरे हुए मुख्यमंत्री मिले हैं। उन्होंने कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी के आने के बाद चारों तरफ नया उत्साह है। पतंजलि योगपीठ का जिक्र करते हुये स्वामी रामदेव ने कहा कि कर्म और पुरूषार्थ का फल ही पतंजलि है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत,यतीश्वरानन्द, सांसद राज्यसभा नरेश बंसल आदि का पतंजलि अनुसंधान संस्थान पहुंचने पर मत्रोच्चारण एवं शंख ध्वनि के बीच पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर पतंजलि अनुसंधान संस्थान स्थित पतंजलि औषधीय उद्यान में वृक्षारोपण भी किया। मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत,सहित जनप्रतिनिधिगण और विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।