Skip to main content

स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश


 हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने हेतु गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी श्री पाण्डेय को जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र हिमांशु सिंह ने सभी विभागों, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से आगामी पूरे अक्टूबर महीने में पूरे जिले में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा, अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक अवशिष्ट का संग्रह कर उसका निपटान किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे जिले से 11 हजार किलो प्लास्टिक संग्रह करने एवं उसके निपटान का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस अभियान के अन्तर्गतं पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास का क्षेत्र, ऐतिहासिक भवनों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों आदि प्रमुख स्थानों पर विशेष तौर पर ध्यान केन्द्रित करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सुसंगत तरीके से संचालित करने तथा सफल बनाने के लिये विभागों एवं संस्थाओं-जैसे कॉरपोरेट सेक्टर, शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक संस्थाएं, रेलवे, पुलिस, मीडिया, पंचायती राज, वन विभाग, महिला समूह, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम,एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, सिविल सोसायटी, रेड क्रॉस, व्यापार मंडल, खेल जगत से जुड़ी हस्तियांें आदि सभी का सहयोग इस अभियान में लिया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे टीम भावना से कार्य करते हुए इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें। अभियान की शुरूआत आगामी 01 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एस0के0 झा, परियोजना निदेशक आर0सी0 तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी0एस0 चतुर्वेदी, जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।