हरिद्वार। कमल मिश्रा- हिंदू जागरण मंच उत्तराखंड प्रांत कार्यसमिति की बैठक दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित की गई। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष द्वारा की गई। कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन हिंदू जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री हितेश बंसल एवं प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह बोरा ने किया। कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड की समस्याओं पर गहन चिंतन किया गया तथा बढ़ते हुए लव जिहाद लैंड जिहाद पर चिंता व्यक्त की गई। इसके समाधान के लिए बड़ी विस्तृत योजना पर कार्य करते हुए प्रदेश में लव जिहाद लैंड जिहाद,धर्मातंरण आदि पर प्रभावी रोक के लिए जन जागरण रैली करने की योजना बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कोर कमेटी की सलाह पर रुड़की जिले की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए निखिल वर्मा को रुड़की जिले का संयोजक नियुक्त किया गया। कोर कमेटी में चर्चा कर निम्न नए दायित्व देने की घोषणा करते हुए संजय चैहान को प्रदेश मंत्री, मनीष चैहान को युवा वाहिनी प्रदेश महामंत्री, हिंद प्रताप को सह प्रांत संपर्क प्रमुख, सुभाष सैनी को भूमि संरक्षण का प्रांत प्रमुख,जोध सिंह को जिला अध्यक्ष हरिद्वार, चंद्र प्रकाश जोशी को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष, रूद्र मन को महानगर महामंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कार्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश आनंद, प्रदेश संपर्क प्रमुख संजय, प्रदेश उपाध्यक्ष नाथीराम सैनी, प्रदेश प्रमुख स्वावलंबन आयाम विजेंद्र चैधरी, प्रांत संपर्क प्रमुख, रेणु उपाध्याय और प्रांत के अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment