Skip to main content

भाजपा की नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी-मेयर

 

हरिद्वार। मायापुर क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में वार्ड नौ ब्रह्मपुरी के कई बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। मेयर अनिता शर्मा ने बीजेपी छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की डबल इंजन सरकार की हार निश्चित है। भाजपा की नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है। जैसे बीजेपी मुख्यमंत्री बदल रही है वैसे ही एक दिन सरकार भी बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। महिलाओं का शोषण बढ़ रहा है। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल और अनुसूचित विभाग के नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि जनता का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। बीजेपी के मंत्री अभी से वर्तमान मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री कहने लगे हैं। बीजेपी न तो देश संभाल पा रही रही है ना ही प्रदेश। रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा बेरोजगारी बढ़ा रही है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ हो रहा है। नीतियों से प्रभावित होकर रोजाना लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड कर रख दी है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम दिनोदिन बढ़ रहे हैं। आम लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। संगम शर्मा, सुमित भाटिया ने कहा कि पलायन रोकने और रोजगार के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। जनता को बड़े बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं। पार्षद राजीव भार्गव और दीपक कोरी ने बताया कि मुनेश राजा, गोपाल कोरी, विक्की कोरी, हरविंद, मुकेश दुबे, पुष्पा देवी, नेहा देवी, मंजू देवी, श्याम गुप्त, जुमा पाथोर, सीमा रानी, रीमा देवी, प्रेमवती, सीता देवी, मुन्नी, मालती, सतपाल, कमलेश, लक्ष्मण नागोर आदि कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर बालेश्वर सिंह,  अमन गर्ग, मुन्ना मास्टर, दिनेश पुंडीर, विजय ठाकुर, नकुल महेश्वरी, अमित रस्तोगी, सुरेंद्र, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।