Skip to main content

चकबन्दी विभाग के धीमे कार्यो से जिलाधिकारी नाराज,दिए तेजी लाने के निर्देश


 हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्यारे लाल शाह ने राजस्व मामलों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने एक-एक करके सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारियों से राजस्व मामलों के सम्बन्ध में जानकारी ली। बैठक में तहसीलदार, सदर, हरिद्वार ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अविवादित के 609 मामले तथा विवादित के आठ मामले निस्तारित किये गये। इसी तरह तहसीलदार-रूड़की, लक्सर, भगवानपुर, नायब तहसीलदार-ज्वालापुर, मंगलौर, भगवानपुर आदि ने भी अपने-अपने यहां दायर मामलों के सम्बन्ध में विस्तार से जिलाधिकारी को बताया। विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे, जो सबसे पुराने केस हैं, उनका प्राथमिकता से पहले निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा इसी अनुसार जितने भी मामले हैं, उनके निस्तारण की प्राथमिकता निश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में चकबन्दी अधिकारियों से भी दायर मामलों के सम्बन्ध में जानकारी ली। चकबन्दी अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के कारण जिस गति से मामले निस्तारित होने चाहिये थे, वे निस्तारित नहीं हो पाये। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुये कहा कि आप साप्ताहिक बैठक लेंगे तथा उसके मिनट्स मुझे प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। राजस्व संग्रह के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली भी मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा कि वसूली की स्थिति ठीक नहीं चल रही है तथा खर्च के मुकाबले वसूली कम हो रही है। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न पट्टों-कृषि के लिये भूमि आवंटन, आवासीय प्रयोजन, मत्स्य पालन, वृक्षारोपण तथा कुम्हारी कला आदि पट्टों के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अधिष्ठान के अन्तर्गत लम्बित पेंशन प्रकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन से सम्बन्धित जितने भी मामले हैं, उनका 15 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में फौजदारी, स्टाम्प केसेज, लम्बित सन्दभर्, मजिस्ट्रेटी जांच, 10 बड़े बकायेदारों के मामले, वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित जांच, जन शिकायतों का निस्तारण, अनिवार्य सेवा निवृत्ति आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श हुआ। समीक्षा बैठक में एस0डी0एम0, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, चकबन्दी अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।