हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस सप्ताह के तहत दुर्गा वाहिनी विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रांत उपाध्यक्ष संध्या कौशिक ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना, उद्देश्य, कार्य, लक्ष्य आदि का विस्तृत उल्लेख किया। दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका नीलम त्रिपाठी ने कहा कि विहिप समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा, सुरक्षा और संस्कार का भाव समाहित करते हुए कार्य करता है। इस दौरान नीता कपूर, गौरक्षा विभाग में पंचगव्य वैद्य की प्रांत प्रमुख डॉ. माधवी गोस्वामी, धर्मयात्रा महासंघ की प्रांत उपाध्यक्ष ललिता मिश्रा, मुकेश, सुषमा मिश्रा, योगिता चैधरी, अनिता शर्मा, पुष्पा, शर्मिला, माया, शकुंतला, निर्मला, आभा, कावेरी चैहान, सोना, वैशाली, भूमि, भूवि, आरोही, मनोज चैधरी आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment