Skip to main content

हर्ष वर्मा अध्यक्ष व अश्विनी गोयल बने व्यापार मंडल के महामंत्री


 हरिद्वार। ज्वालापुर में व्यापारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर दोनों बाजारों की व्यापार मंडल इकाई का एक साथ विलय कर कटहरा बाजार व्यापार मंडल ज्वालापुर इकाई का पुनर्गठन किया। कटहरा बाजार और गुरुद्वारा रोड व्यापार मंडल के व्यापारी वर्ग के साथ एक बैठक हुई, जिसमें हर्ष वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल अरोड़ा, महामंत्री अश्वनी गोयल, कोषाध्यक्ष अमित झांब, सुमित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संजय सिंघल, शिवम बंसल, उपाध्यक्ष गौरव, शिवम अग्रवाल, लोकेश चैहान, अंकित खुराना, अविनाश सिडाना, सचिव स्पर्श कंसल, राकेश वर्मा, अशोक गुप्ता, उपमंत्री कपिल अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, मोहित मेहता, निमिष गोयल, संगठन सचिव विनोद खुराना, मीडिया प्रभारी देवम मेहता, सदस्य कार्यकारिणी के रूप में सुमित दरगन, जगमोहन सिंह, अनूप वर्मा, मोहम्मद शाहिद, मोहमद जिशान अंसारी और संरक्षक मंडल में श्रीराम आहूजा, रवींद्र सिंघल, जगदीश अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, डॉ. अविनाश विरमानी, डॉ. सतीश विरमानी, शम्मी कटारिया, सुशील मेहता, विपिन अग्रवाल, अमर कुमार को नामित किया गया। जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, जिला युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, रवि धींगरा, राकेश मल्होत्रा, अमर कुमार, प्रवीण कुमार, रविंद्र सिंघल एवं अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम पाहवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। नव निर्वाचित अध्यक्ष हर्ष वर्मा ने कहा कि वे सदैव निष्पक्ष भाव से व्यापारी हित के लिए कार्य करेंगे और दोनों बाजारों के सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे। जिला व्यापार मंडल, शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के संरक्षक मंडल एवम पदाधिकारीगण ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी ।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।