हरिद्वार। पंचपुरी के अलग अलग हिस्सों में विभिन्न संगठनों की ओर से गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विध्नहत्र्ता भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की। विद्या विहार कालोनी कनखल में बड़े हर्षोल्लास के साथ युवा मोर्चा एवं कालोनी की महिलाओं व बच्चो ने मिलकर भगवान गणपति की प्रतिमा विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापित की। गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। हिन्दू धर्म में लिखित कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान शिव द्वारा अपने पुत्र भगवान गणेश का सिर काट दिया गया था लेकिन इसके पश्चात् माता पार्वती के प्रेम के कारण भगवान शिव द्वारा एक हाथी का सिर गणेश जी के मानव शरीर के साथ जोड़ कर पुनः उन्हें जीवित किया गया। इस प्रकार गणेश जी ने अपना नवजीवन प्राप्त किया जिसे हिन्दू समाज में गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर मानव अधिकार संरक्षण समिति की कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी, आशा नौटियाल, आशा गौड, उमा गौड़, नीलु गौड़, मधु गौड़, अलका, मोना गौड़, संतोष, सोमेश गौड़, रचना शर्मा, कृष्णा, मोनल, रेखा पाल, रेखा नैथानी, विनीता नेगी, धनेत्रा नेगी, ऊषा मिश्रा, विमला, मयंक वर्मा, सुमित पाल, निष्कर्ष नेगी, जीविका नेगी, ओम नेगी, शिवांश नेगी,वेदी,दिव्यान्शी नौटियाल,प्रियान्शु नौटियाल, दिव्यान्श,नंदनी, अरुण, भानू, मानु, अमन गौड़, मिष्ठी, सृठि, ऋषि एवं अन्य कालोनीवासी उपस्थित रहे। दूसरी ओर श्रवणनाथनगर में कर्त्तव्य संस्था की ओर से षष्टम गणपति महोत्सव में आचार्य भूपेश कोठारी के नेतृत्व में विधि विधान से भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान कर्त्तव्य संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री, भारत अरोड़ा, ललित सचदेवा, वीरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र प्रजापति, भूपेंद्र गिरी, अरुण कुमार, जयलाल बाली, टिंकू बाली, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर मां वैष्णव नव युवक संगठन की ओर से 15 वें गणपति महोत्सव का पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महंत कौशल गिरी, कुबेर गिरी, कमल गिरी, विनोद गिरी, संस्था के अध्यक्ष सन्नी भाटिया, विशाल भारद्वाज, अंशु भाटिया, पार्षद राजीव भार्गव, मुकुल माहेश्वरी, विक्रम भाटिया, सचिन भार्गव, तरुण चैहान, नवीन भाटिया, शिवम चैहान, प्रिंस शर्मा, कार्तिक भारद्वाज, दीपक शर्मा, गजेंद्र अत्री, गौतम भारद्वाज, अर्जुन कश्यप, गौरव खंडूजा, दीपक गुप्ता, नवरतन वर्मा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment