Skip to main content

प्रेम और क्षमा भाव की शिक्षा देते हैं भगवान महावीर स्वामी-संदीप जैन

 

हरिद्वार। जैन समाज द्वारा भेल स्थित जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर उद्योगपति संदीप जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि तमाम बुराई के बाद भी हम अपने आप से प्यार करना नही छोड़ते तो फिर हम दूसरों में कोई बात पसंद न होने पर उससे प्यार क्यो नही करते। जैन समाज के आराध्य भगवान महावीर स्वामी ओर अन्य संत महात्मा भी प्रेम और क्षमा भाव की शिक्षा देते हैं। भगवान महावीर स्वामी ने हमे आत्म कल्याण के लिए दश धर्माे के दश दीपक दिए है। प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला पर्युषण पर्व हमारे अंतःकरण में दया, क्षमा ओर मानवता जगाने का काम करता है। जैसे दीपावली पर घर की सफाई की जाती है उसी तरह पर्युषण पर्व मन की सफाई करने वाला पर्व है। इसलिए हमें सबसे पहले क्षमा याचना अपने मन से करनी चाहिए। जब तक मन की कटुता दूर नही होगी तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का कोई अर्थ नही है। जैन धर्म सबसे पहले क्षमा भाव ही सिखाता है। माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है अतः हममे दोनों ही गुण विकसित होने चाहिए। दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर मदिर में क्षमावाणी पर्व का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मंदिर में सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन आदि किया गया। रात्रि में सामुहिक महा आरती के बाद महिला मंडल शिवालिक नगर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। निशाप्रिया जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। छोटे बच्चों द्वारा ’बड़ो का सम्मान’ नामक नाटक पेश किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य को सभी ने सराहा। इस दौरान वर्धमान जैन परिषद सेक्टर 4 भेल कमेटी में उद्योगपति संदीप जैन, वयोवृद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश जैन एवं वर्धमान जैन परिषद के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद जैन को संरक्षक पवन कुमार जैन ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना जैन, उपाध्यक्ष रुपाली जैन, कोषाध्यक्ष अंजलि जैन, सांस्कृतिक मंत्री पारुल एवं कविता जैन, प्रचार मंत्री अंशिका जैन सदस्य टीना जैन, रजनी जैन, कविता अमित जैन, ज्योति जैन, शिखा जैन, नेहा जैन, अन्नू जैन, हेमलता जैन, कल्पना जैन, निकिता जैन सम्मानित को भी सम्मानित किया। संचालन नीरव जैन एवं अमित जैन ने किया। अश्विनी गर्ग, संजय जैन, सतीश जैन, श्रेयांस जैन, मयंक जैन, आकाश जैन, रुचिन जैन, सचिन जैन, राजीव जैन दीपचंद जैन, पंडित देवेन्द्र मधु जैन,विमला जैन,शैल जैन,मंजू जैन,श्रुति जैन, दीप्ति जैन, प्रियंका जैन, पूजा जैन, आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।