Skip to main content

निजीकरण के माध्यम से आरक्षण पर हमला कर रही है केंद्र सरकार-प्रमोद कुमार

 हरिद्वार। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार जयंत ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर अनुसूचित जाितयों को मिलने वाले आरक्षण पर हमला कर रही है। कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। चुनाव से पहले कांग्रेस की पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। गुरूवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद कुमार ने कहा कि निजीकरण से दलित समाज के युवाओं के हित व्यापक रूप से प्रभावित होंगे। कांग्रेस केंद्र सरकार की निजीकरण नीति का पूरे देश में विरोध कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 3 सितंबर को परिवर्तन यात्रा शुरू की जा रही है। दलित समाज को वापस कांग्रेस की मुख्यधारा में लाने के लिए खटीमा से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी। कांग्रेस सभी नेता यात्रा में शामिल होंगे तथा दलित समाज को से जुड़े मुद्दों को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अनुसूचित विभाग की अहम भूमिका होगी। अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी सीटों पर सामाजिक समन्वय स्थापित कर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी से दलित समाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण अघोषित रूप से आरक्षण समाप्त करने का प्रयास कर रही है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों से परेशान जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि परिवर्तन यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। निरंतर बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी से परेशान महिलाएं व युवा वर्ग की नाराजगी चुनाव में भाजपा को झेलनी होगी। भाजपा की हार निश्चित है तथा उत्तराखण्ड में अगली सरकार कांग्रेस की बननी तय है। सीपी सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रदेश संयोजक जसविंदर सिंह, यूथ कांग्रेस महासचिव अमरदीप रोशन, रोशन लाल, बालेश्वर सिंह, सीपी सिंह, जोगिंदर सिंह, विशाल राठौर, राजेंद्र भंवर, अरविंद चंचल, श्याम सुंदर, कुशल पाल, अमन राठौर, विपिन पेवल, मनोज जाटव, अजय मुखिया, विशाल काटी, जावेद, नितिन मलिक आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।