Skip to main content

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा अभियान-अनूप भारद्वाज

 


हरिद्वार। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की आर्य नगर स्थित होटल में संपन्न हुई बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गयी। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व उत्तराखंड प्रभारी भगवती प्रसाद शर्मा तथा संचालन जिला अध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष माधव जोशी के दिशा निर्देशों के अनुसार ही पंचायत कार्य कर रही है। लोगों को उपभोक्ता कानूनों की जानकारी देने के साथ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जिला अध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि लोगो को जागरूक करने के लिए शीघ्र ही तहसील व ब्लॉक स्तर का गठन कर ग्राहक पंचायत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डा.राजीव कुरेले उपभोक्ताओं को वस्तु की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सभी से स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करने आह्वान किया। इस अवसर पर आशीष भार्गव, अमित शर्मा, विशाल गर्ग, राजेन्द्र जिंदल, प्रतीक त्यागी, मेहरदास, सुशील कुमार, दीपक सैनी, परमिंदर गिल, पवन कुमार, मीनू शर्मा, प्रदीप वर्मा, गोविंद सिंह बिष्ट, अखिलेश शर्मा, हिमांशु सैनी, विश्वाश वशिष्ट, राहुल कुमार, सुधांशु जोशी, चन्द्र मोहन शास्त्री आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।