हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी के संयोजन में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा से विधानसभा चुनाव में धर्मनगरी हरिद्वार दो प्रत्याशियों को टिकट देने की मांग की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए मनव्वर कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण एवं पिरान कलियर से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार इस और ध्यान दे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी वर्गो के हित में कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ केंद्र की नीतियां लागू हो रही हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग कर रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मोदी सरकार पर विश्वास करते हुए भाजपा को अपना भारी समर्थन भी देते चले आ रहे हैं। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए विधानसभा चुनाव में दो प्रत्याशियों के रूप में मौका देना चाहिए। बैठक में इमरान मंसूरी, सोहेल मंसूरी, तोहिद कुरैशी, आरिफ सलमानी, फुरकान अंसारी, अजीम अहमद, मुर्सलीम ठेकेदार, आरिफ कुरैशी, साबिर उस्मान आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment