Skip to main content

भक्ति तथा शक्ति के अद्वितीय संगम थे गुरू गोविन्द सिंह महाराज-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह


 हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरु गोविंद साहिब की पुण्यतिथि सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों के सानिध्य में मनाई गई। इस दौरान कनखल स्थित अखाड़े के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन एवं अरदास कर विश्व कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद साहब एक दार्शनिक कवि और महान योद्धा थे। जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए समस्त परिवार का बलिदान दिया। गुरु गोविंद सिंह जहां विश्व की बलिदानी परंपरा में अद्वितीय थे। वहीं वह एक महान लेखक, मौलिक चिंतक और संस्कृत भाषा सहित कई भाषाओं के ज्ञानी थे। वे भक्ति तथा शक्ति के अद्वितीय संगम थे। उनके मार्ग का अनुसरण कर युवा पीढ़ी को धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव गिरी महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद साहब महाराज ने सदैव समाज को प्रेम एकता एवं भाईचारे का संदेश प्रदान किया। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद साहब ने मानव मात्र को नैतिकता निडरता तथा आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया और रंग, जाति एवं संप्रदाय के भेदभाव के बिना समता, समानता एवं समरसता के अलौकिक ज्ञान की प्रेरणा समस्त जगत को दी। ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को मानव जाति में प्रेम एवं सद्भावना को जागृत करना चाहिए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले गुरू गोविन्द सिंह महाराज सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक देशवासी को आदर्श समाज की स्थापना का संकल्प लेना चाहिए। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह त्याग एवं वीरता की मिसाल थे। जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। विश्व हिंदू परिषद के दिनेश भैया ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह एक विलक्षण एवं क्रांतिकारी व्यक्तित्व के संत थे। जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। स्वामी रवि पुरी मोनी बाबा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने सदैव सिद्धांतों एवं आदर्शों की लड़ाई लड़ी और भारतीय विरासत तथा जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए समाज को नए सिरे से तैयार किया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महंत अमनदीप सिंह, महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, महंत खेम सिंह, स्वामी रवि देव शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अनुपमा रावत पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिष्वरानंद, श्रीमहंत राम रतन गिरी, जगद्गुरु स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी संतोष आनंद देव, आह्वान अखाड़े के श्रीमहंत शिव शंकर गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महंत कमल दास, स्वामी दिनेश दास, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, महंत रंजय सिंह, संत निर्भय सिंह, संत सिमरन सिंह, संत जसकरण सिंह, संत तलविंदर सिंह, ज्ञानी जैल सिंह, संत सुमन सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत गुरमीत सिंह, समाजसेवी अतुल शर्मा, देवेंद्र सोडी, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, महंत प्रेमदास, महंत अंकित शरण, महंत बिहारी शरण, महंत दर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।