हरिद्वार। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रदेश महामंत्री आरएस मनराल ने केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र रावत के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। मीडिया को दी जानकारी के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में महेश गौड़ को मुख्य प्रदेश संयोजक, संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत, संयोजक कुमाऊं मंडल हरि नारायण अग्रवाल, संयोजक गढ़वाल मंडल भगवती प्रसाद भट्ट, मुख्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट अवतार सिंह रावत और एडवोकेट रमन शाह व भगवत सिंह नेगी को नामित किया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, आरएस रावत, कलम सिंह गढ़िया, सुषमा भंडारी को बनाया गया है। केंद्रीय प्रवक्ता के पद पर मोहन प्रसाद बहुगुणा, बसंत भट्ट, केंद्रीय महामंत्री के पद पर जबर सिंह पावेल देहरादून, गोविंद सिंह रावत हल्द्वानी चंदन सिंह नेगी सितारगंज, विजय पाल सिंह कोटद्वार, संगठन मंत्री जानकी प्रसाद, नरेंद्र सिंह गुसाईं रुड़की, सलीम अब्बासी कोटद्वार, हेम पंत, केंद्रीय प्रचार मंत्री गीता पुनेठा, गंगा सिंह, बृजेश राणा को नामित किया गया है। केंद्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के पद पर मदन सिंह कठैत, आनंद सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, दर्शन सिंह, आनंद सिंह नेगी को रखा गया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment