हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में सुबह 8 बजे स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान लगातार 7 अक्टूबर तक चलेगा। राजीव शर्मा ने कहा कि आज शिवालिक नगर से प्रारंभ हुआ यह महा स्वच्छता अभियान प्रत्येक वार्ड से होता हुआ, 7 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान, वैक्सीनेशन तथा वृक्षारोपण प्रमुखता से होंगे। इस क्रम में ही 19 सितंबर को पेंटागन मॉल में एक ‘नमो मेला‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन पर आधारित अनूठी प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद अशोक मेहता, पंकज चैहान, हरिओम चैहान, अजय मलिक, रीना तोमर समेत कैलाश भंडारी, धर्मेंद्र विश्नोई, हिमांशु आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment