Skip to main content

भाजयुमो ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के बाद सडक को गंगाजल से धोकर किया शुद्धिकरण

 


हरिद्वार। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पतन यात्रा बताते हुए भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राठी चैक पर सड़क पर गंगा जल छिड़क कर शुद्धिकरण किया। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को हरकी पड़ी पर गंगा की पूजा करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार ने गंगा का नहर बना दिया था। ऐसे नेताओं का पूरोहितों को भी विरोध करना चाहिए था। शनिवार को उत्तरी हरिद्वार के राठी चैक से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का विरोध करते हुए विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन रैली पूरी तरह से फलॉप रही है। रैली से साबित हो गया है कि कांग्रेस जनता के बीच जनाधार पूरी तरह से खो चुकी है। अब कांग्रेस के नेता गंगा की शरण में जाकर पूजा करने का पाखंड एवं दिखावा कर रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगा को नहर बनाकर करोड़ों अनुयायियों की आस्था से खिलवाड़ किया। लेकिन अब भाजपा की सरकार ने स्कैप चैनल शासनादेश बदलने का काम किया। मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों में जनता के साथ लूट खसोट करने का काम किया। युवाओं को रोजगार न देकर छल कपट किया। लेकिन भाजपा सरकार में सभी वर्गो का समान रूप से विकास हो रहा है। मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह से समाप्त हो गया है। इस दौरान वार्ड महामंत्री रूपेश बंसल, मंडल कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामअवतार शर्मा, सन्नी गिरी, सतनाम सिंह, राजेश सोनी, रोहित भटनागर, राजेश चैधरी, तरसेम महाजन, लक्षित भारद्वाज, चिराग अरोरा, अंशुल अग्रवाल, ऋषि चैहान, मंगल प्रजापति, राहुल साहू, मनोज थापा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।