Skip to main content

परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा -सुशील राठी


 हरिद्वार। उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा की जानकारी देते हुए सुशील राठी ने कहा कि 18 से लेकर 20 सितंबर तक हरिद्वार में होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हर की पैड़ी से किया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। हरिद्वार, बहादराबाद, रुड़की, मंगलोर, भगवानपुर, खानपुर, खानपुर, लक्सर होते हुए कनखल में यात्रा का समापन होगा। जिला किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा जगजीतपुर के अंबेडकर पार्क में परिवर्तन यात्रा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुशील राठी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के शासनकाल से ऊब गई है। ऐसे में जनता के समक्ष कांग्रेस पार्टी एकमात्र विकल्प है। हरीश रावत के नेतृत्व में ही प्रदेश का विकास होगा। जिला किसान कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा का आयोजन किया था।  इसी तर्ज पर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का आयोजन कर रही है। उत्तराखंड से भाजपा सरकार की विदाई तय है। प्रदेश के लाखों लोग यात्रा का स्वागत कर अपने चहेते नेता हरीश रावत की ताजपोशी का मार्ग तय करेंगे। कांग्रेस नेता सुंदरसिंह मनवाल ने कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश के विकास का पहिया थम गया है। आम आदमी को रोजी रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अजय दास महाराज ने कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश में बेरोजगारी की बढ़ी है। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवा पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता विकल्प के रूप में कांग्रेस की और देख रही है। बैठक में श्रुति लखेड़ा, पूनम श्रीवास्तव, रोशनी कल्याण, प्रेम प्रकाश वालिया, गोविंद सिंह बिष्ट, विकास राजपूत, देवेश बर्मन, अजीत, जगमोहन सिंह, रविकांत शर्मा, कमलेश्वर यादव, यशपाल सिंह प्रधान, अजय दास महाराज, तीर्थपाल रवि, प्रदीप शर्मा, भंवर सिंह, सतवीर चैधरी, प्रताप चैधरी, नीरज वालिया, संजय धीमान, बलजीत सिंह, बीरबल, अनिल शर्मा, मोनू कुमार, विराट, अमन, जयकुमार, अनुज चैधरी, सचिन गुप्ता, सुधीर चैधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।