Skip to main content

पादरियों पर मुकद्मे दर्ज किए जाने के विरोध में बामसेफ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


 हरिद्वार। बामसेफ के आफसूट संगठन राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के जिला सतना में पुलिस द्वारा निर्दाेष पादरियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट के प्रतिनिधि के रूप में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी ने संगठन से ज्ञापन लिया। इस दौरान राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश संरक्षक बिशप थॉमस मैसी ने कहां कि मध्य प्रदेश के जिला सतना, छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर, उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर एवं बांदा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निर्दाेष पादरियों का उत्पीड़न किया गया है। जिससे देश का मसीह समाज बहुत ही आहात एंव भयभीत है। पादरी भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार के अनुसार केवल प्रभु यीशु की प्रार्थना एवं लोगों के लिए दुआ करते है। उन्हांेंने कहा कि सभी पादरी संकट की इस घड़ी में सहयोग के लिए बामसेफ के आभारी है। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मूलनिवासी ने पादरियों के उत्पीड़न पर रोक लगायी जाए और दर्ज किए झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम एवं राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिशप प्रदीप कामले के नेतृत्व में उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि संविधान में दिए गए नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन करना बहुत ही गंभीर अपराध है। मध्य प्रदेश में पादरियों के खिलाफ किए गए मुकद्मों का तत्काल वापस लिया जाए। बामसेफ के आफसूट संगठन बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एवं चमार वाल्मीकि महासंघ कार्यकर्ता पादारियों का उत्पीड़न किए जाने की घोर निंदा करते है। प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद नसीर अहमद, रेव.इम्मानुएल मैसी, रेव.अमित संग्रवाल, पास्टर न्युटन आस्टिन, पास्टर सचिन मेसी,पास्टर सुभाष, पास्टर धर्मेंद्र ,पास्टर नंदकुमार,पास्टर बासी ,पास्टर दुलारे, पास्टर अजीत, पास्टर रकम, पास्टर अनीता,रेनू, जसवंत तेश्वर, पुरुषोत्तम खालाटीरा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल फूल सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजकुमार गौतम, संजीव बाबा, महिपाल सिंह.रफल पाल सिंह, सरोज पाल सिंह, आशीष कुमार ,सलीम मलिक, राजा आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...