Skip to main content

कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौपकर की चारधाम यात्रा मे परेशानियों को दूर करने की मांग


 हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रतिनधिमण्डल ने कैबिनट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द को ज्ञापन सौपकर चार धाम यात्रा में आ रही परेशानियों को दूर करने की मांग की। सेठी ने बताया कि पहले से स्लाॅट बुक बताया जा रहा है। नए यात्रियों का पंजीकरण नही हो रहा। जांच केंद्र सोनप्रयाग के पास होने पर 90 प्रतिशत सफर तय करने पर यात्रियों को वापिस लौटना पड़ रहा है। जिससे  यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। चेकिंग प्वाइंट हरिद्वार या ऋषिकेश में होना चाहिए। जिससे कोई कमी होनी पर सोनप्रयाग तक जाकर वापिस न लौटना पड़े। जब स्कूलों को बिना वैक्सीनेशन खोलने की अनुमति है तो चार धाम यात्रा पर इतनी पाबंदियां क्यो लगाई जा रही है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया एवं मह्यमन्त्री नाथीराम सैनी ने कहा कि वेक्सीन की दोनों डोज लगी होने पर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता नही होनी चाहिए। ट्रेलव्स व्यापारियो के ग्रीन कार्ड, फिटनेस पर भी काफी समय लगाया जा रहा है एवं यात्रा में इतनी ज्यादा परेशानी व नियम होने से व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। बड़ी मुश्किल से अंतिम पड़ाव पर यात्रा खुली ओर अब इतनी पाबंदियां लगने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। जिस पर राहत मिलनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जल्द व्यवस्था सुधरने का आश्वाशन देते हुए यात्रियों की संख्या बढ़ाने पर विचार करने की बात कही। प्रतिनधिमण्डल में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, राजेश भटिया, उमेश चैधरी, पवन अग्रवाल ,राजेश सुखीजा शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।