Skip to main content

पितरों के निमित्त जैन समाज की ओर से शांतिनाथ विधान का आयोजन

 


हरिद्वार। श्राद्ध पक्ष के दूसरे दिन सेक्टर-2 बैरियर के निकट हजारीबाग स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने मंदिर में अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय श्री पंच निर्माेही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि मनुष्य शरीर में स्थित आत्माओं का परस्पर शाश्वत संबंध है और यही कारण है कि आत्मा परमात्मा का अंश है और आत्मा स्वरूपी भौतिक शरीर धारी मनुष्य अपने पूर्वजों की आत्माओं की संतुष्टि के लिए पितृपक्ष में श्रद्धा पूर्वक श्राद्ध करता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने पूर्वजों का सम्मान करते हुए उनका श्राद्ध एवं तर्पण अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सदैव उन्नति की प्राप्ति होती है। वरिष्ठ भाजपा नेता ओमकार जैन ने कहा कि श्राद्ध करने से पित्र गण प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं और वंशजों के जीवन में शुभ फल देते हैं। मनुष्य को अपने कल्याण के लिए श्राद्ध पक्ष के दौरान श्रद्धा भाव से पितरों को याद करते हुए श्राद्ध कर्म और तर्पण अवश्य करना चाहिए। समाजसेवी राकेश पोद्दार ने कहा कि हमारे श्रेष्ठ सनातन यज्ञ को संपन्न करने वाले पितरों ने जैसे देहांत होने पर श्रेष्ठ ऐश्वर्या वाले स्वर्ग को प्राप्त किया। वैसे ही यज्ञ में इन त्रिचाओ का पाठ करते हुए और समस्त साधनों से यज्ञ करते हुए हमें भी उसी ऐश्वर्य वाहन स्वर्ग को प्राप्त करना होता है। सत्य और श्रद्धा से किए गए कर्म श्राद्ध और जिस कर्म से माता-पिता और आचार्य प्राप्त हो वह तर्पण है। उन्होंने कहा कि श्राद्ध पक्ष में किए गए धार्मिक क्रियाकलापों से पित्र दोष से मुक्ति मिलती है और कारोबार में उन्नति होती है। रजनी जैन एवं अभिषेक जैन ने कहा कि संपूर्ण विश्व मे शांति बनी रहे। इसी कामना के साथ धार्मिक क्रियाकलाप किए जाते हैं। मानव हित में सभी को अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में पितरों के लिए किए जाने वाले श्राद्ध का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व होता है। जोकि पूर्वजों के ऋणों की मुक्ति के लिए किया जाता है। इस दौरान दिनेश जैन, प्रबोध जैन, संतोष जैन, राजेंद्र जैन, विनोद जैन, सुरेश जैन, इंदु जैन, उमा जैन, सुशीला जैन, बिंदिया जैन, बबीता जैन, कुमुद जैन, अनीता जैन, शकुंतला जैन, मधु जैन, शांति जैन आदि सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।