Skip to main content

परिवर्तन के लिए तैयार है हरिद्वार की जनता-मुरली मनोहर


 हरिद्वार। मायापुर में हुई अम्बरीष कुमार विचार मंच की बैठक को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस की 3 दिवसीय परिवर्तन यात्रा की अपार सफलता ने सिद्ध कर दिया है कि हरिद्वार की जनता परिवर्तन के लिए कटिबद्ध है। जनता गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल आदि के बेहताशा बढ़ते दामों से त्रस्त है। पूरी तरह फेल हो चुकी उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार की विफलताओं को छुपाने के लिए बीजेपी को साढ़े चार साल में 3 मुख्यमंत्री नियुक्त करने पड़े है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चारधाम यात्रा पर प्रतिबंध लगा कर व्यापारियों और तीर्थ पुरोहित की कमर तोड कर रख दी थी। जिसके कारण कांग्रेस को विधानसभा के समक्ष धरना देना पड़ा। भाजपा सरकार की विफलताओं के कारण हरिद्वार की जनता ने परिवर्तन यात्रा को भरपूर समर्थन दिया। सभा को संबोधित करते हुए अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान अपने घोषणा पत्र में सबको स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध करवाने की घोषणा करें साथ मोदी सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए संशोधनों को उत्तराखण्ड में लागू नहीं करने का वादा करे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरूण वालियान ने कहा कि पूर्व विधायक स्व.अम्बरीष कुमार की सम्प्रादायिक सद्भावना की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा की अम्बरीष कुमार विचार मंच द्वारा हरिद्वार,ज्वालापुर में परिवर्तन यात्रा का जिस जोशो-खरोश से स्वागत किया गया वो दिखाता है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। सभा को सोम त्यागी, देवाशीष भट्टाचार्य, क्षेत्र पाल सिंह चैहान, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद इसरार सलमानी, शिवालिक नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलवीर सिंह, नारायण सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने बीएचईएल के श्रमिक नेता और हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड के पूर्व सहायक महामंत्री देवाशीष भट्टाचार्य को अम्बरीष कुमार विचार मंच का महासचिव नियुक्त किया। सभा का संचालन कर रहे धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि मंच और मजबूत किया जाएगा तथा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए स्व.अम्बरीष कुमार के समर्थक पूरे जी जान से कार्य करेंगे।  सभा में मुकुल जोशी, इरफान अंसारी, अशोक गुप्ता, भुवनेश्वर पाठक, उत्कर्ष वालिया, अरुण राघव, रतन सिंह, हरिओम भारद्वाज, राजेंद्र भारद्वाज, राधेश्याम सिंह, सुभाष गुप्ता्र राजेंद्र यादव, सुनील कुमार, पुष्प नाथ शर्मा, नवीन सेंस, आयुष सैनी, प्रदीप कुमार त्यागी, अशोक गुप्ता, संजय वाल्मीकि, अंकित चैधरी, दीपक कोरी, मुन्ना मास्टर, विजय प्रजापति, नीतू कश्यप, राजन मेहता, नीरज मंगल, सोनू शर्मा, मुकेश शर्मा, रोशन लाल, शहाबुद्दीन अंसारी, अजमोद मोदी, सलीम धनपुरा, साजिद अहमद, शेरखान, इम्मी, सद्दीक गाड़ा, तालिब, सगीर, जयपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।