Skip to main content

भाजपा सरकार से हर वर्ग के लोगों का मोह हुआ भंग,हर मोर्चे पर विफल-गोदियाल


 हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार की विफलता सबके सामने है। यह बात उन्होंने शुक्रवार शाम को मायापुर स्थित श्रवण नाथ पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस दौरान काफी संख्या में युवा और महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इन लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। शुक्रवार शाम को पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नीरज साहू के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और संचालन गौरव कालरा ने किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और मातृशक्ति का भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग हो रहा है। भारी संख्या में प्रदेश में जनता कांग्रेस की नीतियों से जुड़कर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प ले रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कोरोना जांच घोटाला और महाकुंभ 2021 में निर्माण कार्य में हुआ भारी वित्तीय भ्रष्टाचार भाजपा के चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर कांग्रेस का संघर्ष रंग लाया और सरकार यात्रा प्रारंभ कराने को मजबूर हुई। इस अवसर पर भाजपा छोड़कर विधायक के पूर्व प्रतिनिधि विमल शर्मा और गौरव कौशिक भाजपा छोड़कर समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा और महिलाओं के बलबूते कांग्रेस परिवर्तन के संकल्प को पूरा करेगी और तीर्थनगरी की मर्यादा और विकास के लिए समर्पित भाव से काम करेगी। उन्होंने युवाओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि सबका यहां सम्मान और सब की प्रतिभा का उपयोग रचनात्मक सरोकारों के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर अनीता शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, अरविंद शर्मा, मुरली मनोहर, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रियव्रत तोमर, गौरव, दीपक कुमार, बॉबी सैनी, प्रिंस उपाध्याय, सूरज त्यागी, आरती शर्मा, भावना उपाध्याय, आरती उपाधाय, बबीता, ममता मनोचा, रितिका मनोचा, अन्नू, प्रेरणा, दीपाली पाल, सोमवती, अनीता आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।