Skip to main content

आप का तिरंगा यात्रा का कार्यकत्र्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ता पोपट भाई द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का यहा पहुचने पर कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया। रोहतक हरियाणा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पोपट भाई 1 जुलाई से पूरे भारतवर्ष में तिरंगा यात्रा लेकर निकले हैं जिसमें पंजाब जम्मू कश्मीर उत्तर प्रदेश सहारनपुर से होते हुए हरिद्वार पहुंचे। कर्णी भवन से आप कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा लेकर निकले पोपट भाई को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पोपट भाई ने बताया की वह 1 जुलाई से भारत भ्रमण में पैदल मार्च निकाल रहे हैं और जनता के बीच जाकर दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और दिल्ली की तर्ज पर पूरे देश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए देखना चाहते हैं। इसी के चलते पंजाब हरियाणा होते हुए वह उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज हरिद्वार से अपनी यात्रा का शुभारंभ करते हुए वह ऋषिकेश देहरादून और फिर सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर पार्टी की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने पोपट भाई का स्वागत करते हुए उनके द्वारा पैदल मार्च पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पार्टी का सच्चा सिपाही बताया। उनके द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से और कार्यकर्ताओं को भी सबक लेने की जरूरत बताई पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सती ने कहा कि पोपट भाई कार्यकर्ताओं के बीच एक मिसाल है जिस निष्पक्ष भाव से एवं निस्वार्थ होकर वह पूरे देश में पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उनके कार्य से प्रेरणा मिलती है। स्वागत करने वालों में हेमा भंडारी, अनिल सती, एडवोकेट सचिन बेदी, अर्जुन सिंह, पूर्वांचल जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नरेंद्र कोरी, राकेश, गीता, गुरु कार्तिक, देवेंद्र कठैत सिंह उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।