Skip to main content

दरिद्र नारायण की सेवा सबसे बड़ी सेवाः बाबा हठयोगी


 हरिद्वार। श्रीरामानंदी दिगंबर अखाड़े के महंत बाबा हठयोगी ने कहा दरिद्र नारायण की सेवा सबसे बड़ी सेवा है और भूखों को भोजन कराने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं। चंडी घाट क्षेत्र में रहने वाले दरिद्र नारायण और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए आत्मबोध संस्था की ओर से खिचड़ी भोजन प्रसाद का शुभारंभ करने वाले आत्मबोध संस्था के लोग बधाई के पात्र है। संस्था की ओर से भोजन के साथ पीने के पानी के लिए वाटर कूलर एवं वाटर टैंक भी भेंट किया गया है। इसके लिए संस्था के सदस्यों को साधुवाद देते है। बाबा हठयोगी ने कहा कि आश्रम में रविवार,12 सितंबर से प्रतिदिन प्रातः काल 8ः 30 बजे से 12 बजे तक यहां आने वाले लोगों को निशुल्क खिचड़ी प्रसाद वितरित किया जाएगा। गौरतलब है कि चंडी घाट स्थित पीपाचार्य पीठ, गौरी शंकर गोशाला में बाबा हठयोगी के सानिध्य में आत्मबोध संस्था की ओर से खिचड़ी भोजन प्रसाद का रविवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित आरोग्य मेडिसिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ महेंद्र राणा ने बाबा हठयोगी और संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए निशुल्क अन्न क्षेत्र शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ राणा ने कहा ऐसे लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए जिनके दिल और दिमाग में आमजन के लिए सेवा करने का जोश और उत्साह बना रहता है। सीए आशुतोष पांडेय ने उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर आत्मबोध संस्था का गठन किया। इसका उद्वेश्य मातृ लोगों की सेवा करना है। उमेश त्रिपाठी ने कहा कि बाबा हठयोगी के सहयोग से अन्नक्षेत्र का शुभारंभ किया गया है। जिसे निरंतर चलाने का प्रयास किया जायेगा। प्रवीण सिंह ने कि वें अपने साथीयों से अपील करते है कि शालगिरह, जन्मदिन आदि के मौके पर आश्रम में आकर मनाए और गरीब लोगों को भोजन कराए। परमजीत सिंह निर्धन लोगों को भोजन कराने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मौके पर विकास कुमार झा, गौरव रसिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।