हरिद्वार। भीमगोड़ा स्थित सीवर पंपिंग स्टेशन में कर्मचारियों का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर दे रखी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शामली के गांव हथछोया निवासी शाश्वत शर्मा (30) पुत्र उदय शर्मा जसवंत घाट भीमगोड़ा स्थित गंगा सीवर पंपिंग स्टेशन पर संविदा पर कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। जब किसी ने देखा कि शाश्वत शर्मा फांसी के फंदे से लटके हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पंपिंग स्टेशन में छानबीन की गई। लेकिन किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। उधर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों हरिद्वार पहुंचे है। जिसके बाद पुलिस को मालूम हुआ कि युवक शादीशुदा था। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। हरकी पैड़ी चैकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment