Skip to main content

एसएसपी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमण्डल

 


हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से संबद्ध शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र बिशनोई के संयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चैधरी, हिमांशु अहलावत, उपाध्यक्ष विकास बाली, अवधेश सिंह, संदीप ,अनिल रावत, तनुज अग्रवाल, महामंत्री राजीव चैहान ,देवेंद्र चैहान, अमित भट्ट, राजेश चैधरी, रामराज चैहान, रतीभान सैनी, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव विनोद शर्मा, अजय अरोड़ा, प्रदीप कुमार, मनदीप सिंह, महेश चैहान राकेश शर्मा, निशांत, मन्मथ भाटिया, अरुण शर्मा, सुनील कुमार आदि व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसएसपी डा.योंगेद्र सिंह रावत से भेंटकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने एसएसपी को बुके देकर सम्मानित भी किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि शिवालिक नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ायी जाए। साथ ही अकेले रह रहे सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाने चाहिए। शिवालिक नगर क्षेत्र में शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे लोगों पर पुलिस को कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही वाहन पार्किंग स्थलों की व्यवस्था को भी सुधारने के लिए पुलिस को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान भी चलाना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चैधरी ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को रणनीति के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। महिलाएं एवं युवतियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। जिससे असामाजिक तत्व इन क्षेत्रों में गलत गतिविधियां ना चला सकें। एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...