Skip to main content

ब्रहमलीन श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी मजबूत आत्मविश्वास वाले व्यक्तित्व,आत्महत्या नही कर सकते

 मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

हरिद्वार। मनोज खन्ना- स्वामी वामदेव की संगमरमर की मूर्ति आस्था पथ पर लगाई जाएगी। यह जानकारी अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी जितेन्द्रानंद ने बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय संत समिति के फाउंडर अध्यक्ष स्वामी वामदेव की फाइबर की प्रतिमा भूपतवाला में नेशनल हाईवे के निकट एक स्थान पर लगाई गई थी। नेशनल हाईवे के विस्तारीकरण के बाद वह मूर्ति वहां से हटा दी गई। जिस कारण अखिल भारतीय संत समिति ने इस मूर्ति को आस्था पथ पर लगाने का निर्णय लिया। बताया कि 26 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण करेंगे। अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष स्वामी जितेंद्रानंद ने नरेंद्र गिरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा नरेंद्र गिरी जी बहुत ही मजबूत आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के संत थे वह आत्महत्या नहीं कर सकते। अखिल भारतीय संत समिति का आधिकारिक तौर पर मानना है कि जो व्यक्ति हस्ताक्षर करने में भी समय लगाता था वह व्यक्ति कैसे 7-8 पृष्ठ का सुसाइड लेटर लिख सकता है। यह एक षड्यंत्र है इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। स्वामी नरेंद्र गिरी का निधन एक एक बहुत बड़ा और लंबा सवाल छोड़ गया है इस सवाल का जवाब तभी मिल सकता है जब इसकी उच्च स्तरीय जांच हो। स्वामी जितेन्द्रानंद आज प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी नरेंद्र गिरी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए बोल रहे थे। एक सवाल के जवाब में स्वामी जितेंद्र नंद ने कहा कि संतो को कंचन, कामिनी और कंक्रीट के जंगलों से दूरी ही इस तरह की आत्महत्या और हत्याकांड से दूर रखेगी। वार्ता के दौरान अखिल भारतीय संत समिति के उत्तराखंड अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर शास्त्री, डॉ श्याम दास, राजेंद्र दास, मनमोहन दास, अरुण दास ,नितिन गौतम, राकेश बजरंगी आदि मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।