Skip to main content

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

सनातन धर्म के उत्थान में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा-म.म कैलाशानंद जी महाराज


 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज के आकस्मिक निधन पर हरिद्वार के संत समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी सहित तमाम संतों ने ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अखाड़े व संपूर्ण संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज का मार्गदर्शन करने वाले श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज का सनातन धर्म के उत्थान में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आकस्मिक निधन से निरंजनी अखाड़े व संत समाज को जो अपूर्णीय क्षति हुई है। उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म संस्कृति के लिए जीवन समर्पित कर सभी 13 अखाड़ों में समन्वय स्थापित कर समाज को नई दिशा देने वाले ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज का निधन संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज संत समाज के प्रेरणास्रोत थे। उनके निधन से अखाड़े व संत समाज को गहरा आघात लगा है। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि ब्रहमलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने धर्म प्रचार व हिंदू संस्कृति के प्रचार प्रसार तथा संरक्षण में अहम योगदान किया। उन्होंने सदैव ही भावी पीढ़ी को संस्कारवान होने की शिक्षा दी और धर्म के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रेरित किया। ऐसे महापुरुष को संत समाज सदैव स्मरण करता रहेगा। अखिल भारतीय श्री पंच निर्माेही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज एक दिव्य महापुरुष एवं दूरगामी सोच और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। जिन्होंने जीवन पर्यंत अखाड़ों की परंपराओं का निर्वहन करते हुए अखाड़ा परिषद को एक नई पहचान दी और कई कुंभ मेले उनके नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुए। ऐसे महापुरुष का असमय चले जाना बेहद दुखद है। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की रीढ़ थे। जिनके आकस्मिक निधन से सनातन संस्कृति का अत्याधिक ह्रास हुआ है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि धर्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनका अतुल्य योगदान युवा पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा और उनका निर्मल जल के समान सादगी पूर्ण जीवन सभी को प्रेरित करता रहेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगरी महाराज, जूना अखाड़े के श्रीमहंत प्रेमगिरी, श्रीमहंत विद्यानन्द सरस्वती, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज, श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़े के श्रीमहंत रामकिशोर दास महाराज, आह्वान अखाड़े के महंत शिवशंकर गिरी, निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज, संत सुखदेव सिंह नामधारी, श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत महेश्वरदास महाराज, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास, महंत सुखदेव दास, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द, महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महामण्डलेश्वर स्वामी भगवतस्वरूप, महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, श्रीमहंत साधनानंद, श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, महंत गिरिजानंद सरस्वती आदि सहित तमाम संतंों ने श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।