हरिद्वार। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक और उत्तराखंड प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि दूसरे दलों के लिए राजनीति जहां व्यवसाय बनकर रह गई है। वहीं आम आदमी पार्टी पूरी तरह सेवा करने के लिए राजनीति करती है। उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी राजनीति का पूरा पैटर्न बदल कर इसे सेवा में बदल देगी। गुरुवार की शाम को विधायक प्रवीण कुमार कुंहारी गांव में आप नेता नरेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए समुचित सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में यह साबित कर दिया है कि वास्तव में आम आदमी पार्टी की राजनीति देश को मौजूदा चुनौतियों निजात दिला सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और भाजपा तथा कांग्रेस ने उत्तराखंड को केवल कमाई का अड्डा बना कर रख दिया है। इस बार जनता आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को पूरी तरह निराश किया है। कार्यक्रम आयोजक मुस्तकीम, जुल्फकार, रईस, कोमल चैहान, आशीष सैनी, संजय सैनी, कमल सैनी, कुंज शर्मा, डॉ जातिराम, अंकुर बागड़ी, संजू नारंग अम्बरीश गिरी कोमल चैहान आशीष सैनी, नवीन सैनी, दीपक चैहान, दीपक कटारिया, अक्षय सुमित, जयंत कुमार शाहपुर ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment