हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने शुक्रवार को शिवालिक नगर स्थित कैंप कार्यालय पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर वार्ड नंबर 58 के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार के शासन काल में आमजन की सभी समस्याओं का निराकरण सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। इस कड़ी में सरकार की ओर से गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों के लोगों को आर्थिक मदद का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिसमें निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वार्ड पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान रखती है। इसके चलते आमजन का विश्वास भाजपा में दिनों दिन बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चैहान के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। इस अवसर पर विधायक पीआरओ रोमिश धीरयान, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह, संदीप, पंकज धीमान मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment