पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मठ, मंदिर और धामों के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था होती है। श्रद्धालुओं के हित को देखते हुए ही देवस्थानम बोर्ड बनाया गया था। देवस्थानम बोर्ड में कोई भी एक कमी बताने को तैयार नहीं है। इसमें केवल राजनीतिक लोगों ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है। इसमें चंद लोगों के स्वार्थ जुड़े हुए हैं। ये बातें उन्होंने कनखल स्थित जगद्गुरू शंकराचार्य आश्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान राष्ट्र धर्म और संस्कृति को लेकर भी चर्चा की गई। जगद्गुरु शंकराचार्य ने उन्हें लक्ष्य में सफल होने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जब हम देवास्थनाम बोर्ड की बात करते हैं तो 125 करोड़ हिन्दू हमारी निगाह में होते हैं। देवस्थानम बोर्ड से इससे पहले भी बदरी, केदार समिति एक ऐक्ट के तहत काम करती थी। इसमें बदरीनाथ और केदारनाथ के साथ ही 47 अन्य मंदिर शामिल थे। बाद में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम जोड़े गए। उन्होंने कहा कि चार मंदिरों की ओर से लिखकर दिया गया था कि उन्हें देवस्थानम बोर्ड में जोड़ा जाए। जिसके बाद उन्हें जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड बनाने का उद्देश्य केवल सुरक्षित, व्यवस्थित यात्रा अपने यात्रियों को प्रदान करना था। लेकिन आज तक कोई एक कमी बताने को तैयार नहीं कि बोर्ड में ये कमी है। कहा कि बीच में ये मामला शांत हो गया था। अब चुनाव की शुरुआत होने की बात सामने आई तो फिर से बोर्ड का मुद्दा उठाना शुरू दिया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पांच राज्यों में 2022 का विधानसभा चुनाव होगा। एक साल कांग्रेस और एक साल भाजपा की सरकार आने वाली सोच बदलेगी। इस बार 2022 विधानसभा चुनाव राज्य की परंपरा और इतिहास को बदलने वाला होगा। त्रिवेंद्र ने कहा कि 2022 में राज्य में भाजपा की ही सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई अस्तित्व नहीं है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को अच्छी तरह देख चुकी है। आप केवल बयानबाजी और झूठे वायदे करती है। जब वादों को धरातल पर उतारने की बारी आती है तो पीछे हट जाती है। वह राज्य में अपनी पहचान हीं बना लें, इतना ही बहुत है। उत्तराखंड के लोग राष्ट्रीय विचारधार वाले हैं। इसलिए राष्ट्रीय पार्टी में विश्वास रखते हैं। तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य हित में निर्णय लिया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment