हरिद्वार। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने वन गुर्जरों की समस्याओं को दूर करने के सम्बन्ध में यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। गुरुवार को हरिद्वार तहसील कैंपस में आयोजित बैठक में एसडीएम पूरण सिंह ने जंगलों में रह रहे वन गुर्जरों की समस्याएं जानी। वन गुर्जरों ने एक एक कर अपनी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। ग्राम अमीचंद खता चिड़ियापुर रेंज के कुल 19 दावे एवं ग्राम सिम्मल स्रोत रसियाबड रेंज के 102 दावे पर इस दौरान चर्चा हुई। ग्राम नोकी दासोवाली स्यामपुर रेंज के दावे अपूर्ण होने के कारण उस पर चर्चा नहीं हुई। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया। उपजिलाधिकारी ने समय से दावे को पूर्ण करने के साथ वन गुर्जरों संबंधित ग्रामों की वंशावली बनाने के निर्देश अधीनस्थों दिए। बैठक में वन विभाग से उप प्रभागीय वनाधिकारी खुशाल सिंह रावत, रेंजर विनय राठी, कुलदीप सिंह पंवार, नेम सिंह, सर्वेयर हरीश ध्यानी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी शालिनी बलोदी, सहायक विकास अधिकारी राजबीर सिंह चैहान एवं वन ग्रामों से आए ग्रामीण उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment