Skip to main content

विश्व पर्यटन दिवस पर संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग ने काला दिवस मनाकर जताया विरोध

 हरिद्वार। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पूर्व घोषित कार्यकम के तहत संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के साथ अन्य सभी पर्यटन एवम परिवहन से जुड़ी इकाइयों ने पर्यटन कार्यालय के बाहर काला पर्यटन दिवस मनाया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने चारधाम यात्रा विरोधी एवम कुप्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने के बाद तीर्थ यात्रियों का इतना उत्पीड़न हो रहा है, और चार धामों की छवि भी धूमिल हो रही है, टूरिज्म स्टेक होल्डर किसी भी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं और आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। देव स्थानम बोर्ड के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के विरोध में भी आवाज उठाई। दावा किया कि इन सभी समस्याओं को लेकर इस तरह के प्रदर्शन आज पूरे चार धाम यात्रा रूट पर सभी पर्यटन एवम परिवहन से जुड़ी संस्थाओं ने अपने अपने स्थान पर किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी पर्यटन दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार करके पर्यटन एवम परिवहन की सभी संस्थाओं का हौंसला बढाने आये गंगा सभा से महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, धर्मशाला समिति से महेश गौड़ का आभार जताया। इन सभी ने आंदोलन कर रहे सभी पर्यटन एवम परिवहन से जुड़े लोगों के साथ खड़े होकर सरकारी पर्यटन कार्यकर्म का बहिष्कार भी किया। सबने सामूहिक रूप से मांग की चार धाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए। किसी भी तरह की नंबर की बाध्यता को तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाए। देव स्थानम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को तुरंत समाप्त किया जाए। मात्र देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले यात्रियों को बिना किसी रुकावट के आने दिया जाए। प्रशासन कहीं पर भी तीर्थ यात्रियों को चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न न हो ऐसा सुनिश्चित किया जाए। पर्यटन ऑफिस के प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग, टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन, हरिद्वार होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन उत्तराखंड, हरिद्वार ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन, पंचपुरी टेंपो ट्रैवल एसोसियेशन, टैक्सी यूनियन, टाटा सूमो यूनियन एवम अनेक संस्थाओं के अभिषेक अहलूवालिया, गिरीश भाटिया, विजय शुक्ला, संजय शर्मा, दीपक भल्ला, मिंटू पंजवानी, अर्जुन सैनी, सुनील जायसवाल, चंद्रकांत शर्मा, विकास कुमार, पुष्प्रीत सिंह, हरीश भाटिया,इकबाल सिंह, मुकेश कुमार,सौरभ वर्मा, अश्विनी चैहान, विकास कुमार, सोम प्रधान,महेश भट्ट, मंटू चैधरी,अभिषेक शर्मा, चेतन सुथार, पाल सिंह राणा, शमीम, और अनेक साथी उपस्तिथि रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।