हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चैक पर भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी का पुतला दहन किया। प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा के सभी लोगों की मानसिकता खराब हो गई है। भाजपा को अपना जनाधार खिसकता दिखाई दे रहा है। इसलिए जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड प्रभारी अपना संतुलन खो बैठे हैं। इस बार चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाकर ही दम लेगी। विरोध करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, बलजीत सिंह, महेश राणा,जटाशंकर श्रीवास्तव, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, गुलवीर सिंह, अनिल भास्कर, सतीश कुमार, दिनेश पुंडीर, प्रताप सिंह, अशोक उपाध्याय आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment