हरिद्वार। महिला कांग्रेस की ज़िला अध्यक्ष विमला पाण्डे ने शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निर्मला चिलवाल को ज़िला महासचिव, स्नेहलता चैहान को बहादराबाद ब्लाक अध्यक्ष, प्रभा चैहान को ज़िला उपाध्यक्ष, संतोष बिष्ट को ज़िला संगठन मंत्री, व पूनम देवी को ज़िला सचिव मनोनीत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष विमला पाण्डे ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। महिलाओं के त्याग और बलिदान से अलग राज्य के रूप में वजूद में आए उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा तक नहीं दे पा रही है। पूरी तरह विफल हो चुकी भाजपा सरकार को जनता व मातृशक्ति चुनाव में करारा जवाब देगी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता चुनाव संचालन समिति तथा आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चैधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों राज्य की जनता बुरी तरह त्रस्त है। महंगाई चरम पर है। बेरोज़गार युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार के नित नए आयाम रच रही है। राज्य की डबल इंजन सरकार की नीतियों से त्रस्त राज्य की जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जीताकर भाजपा को जवाब देगी। नवनियुक्त ज़िला महासचिव निर्मला चिलवाल और ब्लाक अध्यक्ष स्नेहलता चैहान ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है। उस पर खरा उतरते हुए पार्टी को मजबूत बनाने तथा राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेगी। नवनियुक्त ज़िला उपाध्यक्ष प्रभा चैहान व ज़िला संगठन मंत्री संतोष बिष्ट ने कहा कि राज्य के युवा, महिला, किसान व व्यापारी सहित प्रत्येक वर्ग का भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment