Skip to main content

भारी भीड़ के साथ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण प्रारम्भ,जगह जगह स्वागत

 आगामी 2022 के चुनाव को लेकर हम पूरी तरह से तैयार -देवेन्द्र यादव

हरिद्वार। अगले साल के प्रारम्भ में होने वाली विस चुनाव के लिए निकाली जा रही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसर चरण हरिद्वार से शुरू हुआ। दूधाधारी चैक से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा हर की पौड़ी से होते हुए ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से रानीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुचेगी,जहां एक जनसभा होगी जहाँ पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गण कार्यकर्ताओं जोश भरने का काम करेंगे। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया जा रहा है। शनिवार को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी दीपिका पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल आदि के नेतृत्व में भूपतवाला से परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण हुआ। पार्टी के नेताओं ने इस यात्रा में अपना पूरा दमखम झोख दिया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहां परिवर्तन यात्रा के सफल आयोजन के बाद आज इस धर्म नगरी हरिद्वार से हमारा दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। जो जोश जो जुनून जो उम्मीद है। लोगों की नजरों में हमने यात्रा के पहले चरण में देखी थी मैं देख रहा हूं। यात्रा के दूसरे चरण में भी वही जोश और जुनून हरिद्वार की जनता में भी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी उम्मीदों के साथ यहाँ पहुंचे हैं। इस यात्रा का स्वागत करने के लिए हम वादा करते हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जो इनकी उम्मीद है। उसको पूरा करने का काम करेंगे। एक अच्छा उत्तराखंड जिसमें भ्रष्टाचार नहीं हो जिसमें रोजगार हो जिसमें महिलाओं का उत्पीड़न ना हो हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। आगामी 2022 के चुनाव को लेकर हम पूरी तरह से तैयार है। हम इनकी आकांक्षाओं के अनुरूप अपना मेनिफेस्टो लेकर आएंगे। बूथ लेवल से लेकर सड़कों तक अपना आदमी दिखाता है। कांग्रेस आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी और हम पूरी तैयारी के साथ 2022 के चुनाव को लड़ेंगे। परिवर्तन यात्रा तीन दिनों तक जनपद की सभी 11 विधानसभा सीटों का भ्रमण करेगी। यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। केंद्र व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। सड़कों पर दिख रहे कार्यकर्ताओं के जुनून से साफ है कि कांग्रेस भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड डबल इंजन सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह नाकाम रही है। भाजपा शासन में आसमान छू रही महंगाई से आमजन त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, तमाम खाद्य पदार्थो के दाम आम आदमी पहुंच से बाहर हो गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार की तलाश में उत्तराखण्ड के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। कांग्रेस शासन में स्थापित कारखानों व सार्वजनिक संस्थानों को उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा उद्योगपतियों के हितों को पूरा करने के लिए लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार के साथ उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह विफल रही है। नाकामी के चलते भाजपा को तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बदलने पड़े। कहा कि जन अपेक्षाओं को कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न मुक्त और रोजगार देने वाला उत्तराखण्ड बनाया जाएगा।
पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मनगरी नशे की चपेट में है। गली-गली शराब व अन्य मादक पदाथों की बिक्री के चलते युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रही है। बीस वर्षो के कार्यकाल में स्थानीय विधायक क्षेत्र का विकास करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। इस दौरान अनुपमा रावत, मेयर अनिता शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदीप चैधरी, विकास चैधरी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि बहादुर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, राजीव चैधरी, सुनील कुमार, अमन गर्ग, नावेज अंसारी, जेपी सिंह, आकाश भाटी, नितिन यादव, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ठ, नीलम शर्मा, अनिल भास्कर, दीपाली त्यागी संदीप कुमार, ललिता, सपना सिंह, रणवीर शर्मा, सुमित भाटिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष महिला पांडे, विशाल राठौर, हिमांशु बहुगुणा, सुनील सेठी, नीरव साहू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।