हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर एक लाख की नकदी लूट ली। पीड़ित व्यापारी रावली महदूद की चैहान मार्किट से अपना मनी ट्रांसफर आफिस और कपड़ों का शोरूम बंद कर घर लौट रहा था। इंद्रलोक कालोनी में दो अलग-अलग बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने व्यापारी से नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने व्यापारी को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत बाईक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारियों को गोली मारकर एक लाख रूपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल व्यापारी को हायर सेंटर रैफर किया गया है। बुधवार देर रात हुई गोलबारी व लूट की घटना से सनसनी फैल गयी। इंद्रलोक कालोनी निवासी कपड़ा व्यापारी रबत पाल मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। बुधवार की रात रबत पाल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच बाईक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दी और उनके पास मौजूद बैग जिसमें करीब एक लाख रूपए की रकम बतायी जा रही है, लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में व्यापारी को हायर सेंटर रैफर किया गया। पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एएसपी सदर विशाखा भड़ाने और सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत बुटोला मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। घायल व्यापारी को अस्पताल भिजवाने के बाद बदमाशों की तलाश में जिले भर में कांबिंग की गई। पता चला कि व्यापारी सवाज पाल मूल रूप से ग्राम सिताबपुरी थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और सिडकुल क्षेत्र की इंद्रलोक इंद्रलोक कालोनी में रहता है। बैग में कितनी नकदी थी, व्यापारी के होश में आने पर है यह पता चल पाएगा। फिलहाल, व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लहूलुहान हालत में व्यापारी को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जिले भर की पुलिस ने तड़के तक बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की, पर बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही मामले मे पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गोलीबारी व लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment