हरिद्वार। उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ऊर्जा निगम के अधिकारी और संविदा, सेल्फ हेल्प कर्मचारियों ने टूल डाउन, पेन डाउन रखा। जबकि कर्मचारियों ने ज्वालापुर डिवीजन और नगर डिवीजन में सभा का आयोजन किया। इस दौरान नारेबाजी कर कर्मचारियों ने विरोध करते हुए रोष भी जताया। राज्य में विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल के बाद 27 जुलाई को ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता के दौरान आश्वासन मिलने के बाद भी मांगों पर निर्णय लेते हुए शासनादेश जारी न करने पर कर्मचारियों में भारी रोष है। मंगलवार को अधिकारी-कर्मचारियों ने टूल डाउन, पेन डाउन रखा। ये 23 सितंबर तक किया जाएगा। इस बीच ज्वालापुर और मायापुर डिवीजन में बैठक का आयोजन कर वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द अपने वादे को पूरा करें। समझौते के क्रियान्वन के सापेक्ष आदेश में चाहिए। जिससे सरकार और कार्मिकों के मध्य परस्पर विश्वास की स्थिति कायम हो सके। जिससे राज्य की जनता को बिजली की हड़ताल जैसे कदम का सामना न करना पड़े। अभी संयुक्त संघर्ष मोर्चा सदस्यों के बीच जाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और मंडलों में जन जागरण अभियान चला रहा है। जबकि शाम पांच बजे से सुबह 10 तक सरकारी मोबाइल बंद कर शासन की वादाखिलाफी का विरोध भी कर रहे हैं। जल्द सरकार की ओर से समझौते का क्रियान्वयन करते हुए आदेश जारी न करने पर छह अक्तूबर से पुनः हड़ताल करने की चेतावनी दी। इस दौरान सहायक अभियंता संदीप शर्मा, केडी जोशी, सन्नी गोस्वामी, अनुज जूड़ीवाल, कमल सिंह, नीरज कुमार, मुकेश वार्ष्णेय, ईशा त्रिपाठी, हयाद सिंह, प्रियंका, आलोक चैहान आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment