Skip to main content

देवस्थानम बोर्ड रद्द करने की मांग को लेकर युवा संतो ने किया प्रदर्शन,भेजा ज्ञापन

 

हरिद्वार। देवस्थानम बोर्ड को रद्द करने की मांग को लेकर युवा भारत साधु समाज ने संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद व राष्ट्रीय महामंत्री रविदेव शास्त्री के संयोजन में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करके बोर्ड को रद्द किए जाने की मांग की और इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शन के दौरान संतों ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बोर्ड को रद्द नही किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संतों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के अंदर देवस्थानम बोर्ड रद्द नहीं किये जाने पर धरना प्रदर्शन और अनशन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि देवस्थानम् बोर्ड का गठन कर उत्तराखंड सरकार सनातन धर्म पर कुठाराघात कर रही है। देवस्थानम् बोर्ड के माध्यम से सरकार हिन्दुओं के सबसे बड़े तीर्थ बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री को सरकारी नियंत्रण में लाना चाहती है। तीर्थ स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में ही रहने दिया जाएगा। संतों की मांग है बिना किसी देरी के सरकार देवस्थानम बोर्ड को रद्द करे। यदि सरकार एक महीने के भीतर बोर्ड को रद्द नहीं करती है तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद व महामंत्री रविदेव शास्त्री ने कहा कि किसी भी तीर्थ स्थान को सरकारी नियंत्रण में नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए किसी भी स्तर पर आंदोलन करने से युवा भारत साधु समाज पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू तीर्थ स्थलों के प्रति सरकार दोहरी मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है। युवा भारत समाज देवस्थानम् बोर्ड को कतई स्वीकार नहीं करेगा। सरकार सनातन हिदू धर्म की परंपराओं का सम्मान करते हुए तत्काल देवस्थानम बोर्ड को तुरंत रद्द करे। संरक्षक स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की व्यवस्थाओं में सरकारी हस्तक्षेप कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। देवस्थानम् बोर्ड को रद्द नहीं किए जाने पर संत किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। डा.महेंद्र राणा ने कहा कि सरकार ने संतों, पुरोहितों को विश्वास में लिए बिना ही इतना बड़ा निर्णय ले लिया। इस निर्णय का सभी को विरोध करना चाहिए। ज्ञापन देने तथा प्रदर्शन करने वालों में महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत सूरज दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत निर्मल दास, संत जगजीत सिंह, महंत सुमित दास, स्वामी आनन्द स्वरूप दास, सागर स्वामी,  आरोग्य संस्थान के संस्थापक डा.महेंद्र राणा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक राजेश रस्तोगी आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।